1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. sharad purnima fasting health tips

शरद पूर्णिमा का उपवास कर रहे हैं तो रखें ये 5 सावधानियां

sharad purnima
अगर आप इस बार शरद पूर्णिमा का व्रत-उपवास रखने वाले हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए और यह 5 सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए-
 
1. उपवास कर ही रहे हैं तो इसके पूरे फायदे लीजिए और ऑइली फूड से दूरी बनाएं। उपवास का असली फायदा फलाहार में ही है। ज्यादा से ज्यादा फलाहार और तरह पदार्थों का सेवन करें और स्वस्थ व ऊर्जावान बने रहें।   
 
2. अगर आप फलाहार में फ्राय की हुई चीजें खा ही रहे हैं, तो हल्का और कम तेल का खाना खाएं जो आसानी से पच भी जाए और शरीर को ऊर्जा भी देता रहे।
 
3. जिस दिन उपवास खोल रहे हैं उसे दिन खास तौर से इस बात का ध्यान रखें, कि हल्का भोजन लें। उपवास के बाद एक बार में अधिक या भारी भोजन लेने से पाचन तंत्र व आंतों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
 
4. उपवास के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें। इससे आपकी कैलोरी जल्दी खर्च होती है और भूख भी तेजी से लगती है। इस स्थि‍ति में आपको चक्कर भी आ सकते हैं।
 
5. उपवास के समय मानसिक रूप से भी तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें और गुस्सा या उत्तेजना से बचें। इससे आपको ब्लडप्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है।
अगला लेख
Kartik Month : कार्तिक मास में ये 7 नियम निभाएं, अपार धन-सुख-समृद्धि पाएं