गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Home Remedies For Migraine
Written By

Home Remedies For Migraine : सर्दी में माइग्रेन के दर्द से मिलेगी राहत, जानें ये खास 5 उपचार

Home Remedies For Migraine :  सर्दी में माइग्रेन के दर्द से मिलेगी राहत, जानें ये खास 5 उपचार - Home Remedies For Migraine
माइग्रेन का दर्द कोई छोटा-मोटा दर्द नहीं होता है। इसका दर्द बेहद खतरनाक होता है। तेजी से आपका सिर दर्द होता है। दर्द इतना ज्यादा कि आपको आखिरी में दवा लेना ही पड़ती है। हालांकि आज भी कई घरेलू प्रभावी उपचार है जिससे लंबे वक्त तक सेवन करने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं 5 आसान उपचार जो माइग्रेन के दर्द से आपको दिलाएंगे छुटकारा -

1. धनिए का दूध - जी हां, ठंड के मौसम या अन्‍य मौसम में कभी यह सूखे धनिए का दूध पी सकते हैं। इसका असर 1 महीने में होता है। सूखा  धनिए का दूध बनाने के लिए एक कढ़ाई लें। उसमें 1 चम्मच घी रखें। इसके बाद  1 चम्‍मच सूखा धनिया बारीक डाल दें। 4-5 मिनट उसे सेक लें। इसके बाद दूध में डालकर 15 मिनट तक उसे उबालें। रोज सुबह इस का सेवन करने से बहुत जल्‍द माइग्रेन के दर्द में आराम मिलेगा।

2. मखाने का दूध - जी हां, सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य लग रहा होगा। लेकिन यह सबसे हेल्दी और पौष्टिक है। रोज सुबह मखाने का दूध पीने से आपको सिरदर्द में काफी आराम मिलेगा।

3. धनिए की मोई - अगर आप धनिए का दूध नहीं पी सकते हैं तो आप धनिए की मोई जरूर खाएं। इसके लिए आपको पिसा हुआ धनिया चाहिए, घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खोपरा, और शक्कर का बुरा। अब सबसे पहले एक कढ़ाई में सबसे पहले घी रखें। घी गरम होने पर पिसा हुआ धनिया डालें। जब वह सिक जाएं तो ठंडा कर उसमें ड्राई फ्रूट और गोंद के फूले और शक्कर का बुरा डाल दें। अगर शक्कर बुरा कम रहेगा तो वह आपको कड़वी लगेगी। इसलिए थोड़ा सा ज्यादा डालें। रोज सुबह एक कटोरी खा कर उस पर दूध पी लें। 

4. हल्दी का दूध - हल्दी का सबसे अधिक लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से सिरदर्द के साथ ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी।

5. घी की मालिश - जी हां, अगर आप सचमुच डॉ की दवा नहीं खाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार सिर पर घी की मालिश करें। इससे आपको सिरदर्द में बहुत राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें
Sankranti Recipes : मकर संक्रांति पर बनेंगे तिल-गुड़ के लड्‍डू, अभी नोट करें रेसिपी