1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Detox your body daily with these measures

इन उपायों से अपने शरीर को प्रतिदिन कर सकते हैं डेटॉक्स

detox
वैसे तो हमारा शरीर स्वयं को डेटॉक्स करता ही रहता है। पर अनुचित दिनचर्या, खानपान के ध्यान न रखने, व्यसनों के सेवन और व्यायाम के आभाव के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण अनेक बीमारियों के कारण शरीर की कार्य क्षमता भी घट जाती है। इसीलिए शरीर को प्रतिदिन डेटॉक्स करना आवश्यक हो गया है।
 
आइए जानते हैं कैसे करें शरीर तो रोजाना डिटॉक्स -
 
1 प्रतिदिन आधे घंटे वॉक करें।
2 रोजाना लगभग 10 सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।
3 सप्ताह में एक बार उपवास अवश्य रखें।  यह बॉडी डेटॉक्स का सबसे अच्छा उपाय है।
4 दिन में खूब पानी पीएं। चाहें तो पुदीना, निम्बू, अदरक के हेल्दी ड्रिंक्स भी बना कर पीएं। इन्हें डेटॉक्स ड्रिंक भी कहा जाता है।
5 खाना खाने के बाद सुस्ताने की जगह थोड़ा पैदल जरूर चलें। कम से कम हजार कदम तो चल ही सकते हैं।
6 रात में गर्म पानी के साथ त्रिफला का सेवन जरूर करें।
अगला लेख
ऑफिस के लिए कैजुअल आउटफिट- जाने कैसा हो आपका ऑफिस लुक