शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Chewing Gum Health Benefits
Written By

Chewing Gums: क्या आप भी रोज chew gum खाते हैं? ये बातें जान लें

Chewing Gums: क्या आप भी रोज chew gum खाते हैं? ये बातें जान लें - Chewing Gum Health Benefits
Chewing Gums Benefits 
 
बच्चों को अक्सर च्युइंग गम (chewing gum) खाने पर डांट पड़ जाती है। कई लोग बोर होने से बचने के लिए तो कई शौकिया तौर पर इसे चबाते हैं। कई लोग इससे चिढ़ते भी हैं। यह भी कहा जाता हैं कि सेहत के लिए हर च्युइंग गम सही नहीं होता है।

च्युइंग गम में मौजूद आर्टिफिशियल शुगर आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसके लिए शुगर फ्री च्युइंग गम का ही प्रयोग उत्तम रहता है। लेकिन इन सबके बावजूद भी क्या आप जानते है कि च्युइंग गम चबाने के कई फायदे भी होते हैं।

आइए जानें- 
 
1. सबसे पहली बात यह है कि च्युइंग गम चबाने से तनाव दूर होता है। इसे चबाने से चिड़चिड़ापन दूर होता है।
 
2. जब हम च्युइंग गम चबाते हैं तो मुंह में ज्यादा लार बनती है। यह दांतों में सड़न, कीड़े और सेंसिटिविटी में तो राहत देते ही हैं पेट के डाइजेस्टिव एसिड को मुंह तक आने से भी रोकता है।
 
3. हिप्पोकैंपस मस्तिष्क का वह हिस्सा होता है जहां स्मरण शक्ति में महत्वपूर्ण होता है। च्युइंग गम खाने से यह सक्रिय हो जाता है। सरल शब्दों में च्युइंग गम खाने से याददाश्त तेज बढ़ती है और मस्तिष्क में रक्तप्रवाह भी ठीक होता है।
 
4. च्युइंग गम चबाने से हमारे जबड़ों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है जिसके कारण हम डबल चीन को भी कम कर सकते हैं।
 
5. इसे चबाने से सांस में से दुर्गंध भी जाती है और दांतों का पीलापन भी साफ होता है।
 
6. वजन पर नियंत्रण रखने के लिए शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने खाने से फायदा मिलता है। 
 
7. च्युइंग गम डबल चिन को खत्म करने में मददगार है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
ये भी पढ़ें
मई 2023 में कब है मदर्स डे, जानिए क्यों मनाया जाता है? क्या है इतिहास?