1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Causes of kidney stones

किडनी में स्टोन होने के 10 कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां

kidney disease symptoms
Kidney stones : किडनी के खराब होने से जीवन मुश्‍किल हो जाता है। किडनी के खराब होने के कई कारणों में से एक है किडनी में स्टोन होना। स्टोन भी कई प्रकार के होते हैं। जैसे कैल्शियम स्टोन, यूरिक एसिड स्टोन, स्ट्रुवाइट, सिस्टीन आदि। अक्सर यह खाने और पीने के प्रति सावधानी नहीं बरतने के कारण होती है। इसके और भी कई कारण होते हैं। आओ जानते हैं कि किन कारणों से होती है किडनी में स्टोन।
 
1. खराब पानी : यदि आप लगातर अशुद्ध पानी पी रहे हैं, बोरवेल का पानी जिसमेंक कई तरह के रसायनिक तत्व भी मिले रहते हैं या कैल्शियम की मात्रा ज्यादा है तो हो सकता है कि उसके कारण किडनी में आपको स्टोन हो जाए। 
 
2. कम या ज्यादा पानी पीना : आवश्यकता से अधिक या कम पानी का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है।
 
3. प्रोटीन : आवश्यकता से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से भी किडनी में स्टोन हो जाती है।
 
4. यूरिक एसिड : यूरिक एसिड के स्तर का बढ़ने से भी किडनी में स्टोन बनने लगती है।
 
5. कैल्शियम : कैल्शियम दवाओं का ज्यादा सेवन करने से भी यह रोग होता है।
6. शक्कर और नमक : अधिक शक्कर या नमक का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है।
 
7. गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी : गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी होना होना भी इसका एक कारण है।
 
8. सब्जियां : कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं जिसमें आयरन और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। उन सब्जियां का अधिक सेवन करने से भी यह समस्या होती है।
 
9. यूरिन इंफेक्शन : इस कारण से महिलाओं में अक्सर किडनी स्टोन हो सकती है।
 
10. दवाएं : कभी-कभी कुछ दवाओं जैसे इंडिनवीर, एसाइक्लोविर आदि के इस्तेमाल के कारण भी गुर्दे में पथरी बन सकती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Orange Juice Benefits: सर्दियों में संतरे का जूस रखेगा इन 5 बीमारियों से दूर