सम्बंधित जानकारी
- एक्सरसाइज के दौरान भूलकर भी इन 5 बातों को इग्नोर न करें
- इन 8 चीजों को रातभर भिगोकर खाएं, कई बीमारियों से रहेंगे दूर
- हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? ये 3 चीजें खाएं तुरंत मिलेगी राहत
- त्योहारी सीजन में स्वादिष्ट लजीज भोजन के बाद खाएं सौंफ, होंगे ये फायदे
- सीढ़ियां चढ़ते हुए होता है मांसपेशियों में खिंचाव? तो जानिए राहत पाने के 5 उपाय
Health care : सेहत के लिए लाभकारी है जामुन के बीज, जानिए फायदे
जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई प्रकार के सेहत लाभ मिलते है। वहीं जामुन के बीजों को बेकार समझ कर हम सभी फेंक देते है, लेकिन क्या आप जानते हैं? कि जामुन की तरह ही उसके बीज भी कई सेहत लाभ देते हैं। जी हां जामुन के बीजों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों से निजात पानें के लिए किया जाता हैं।
आइए जानते है जामुन के बीजों से क्या सेहत लाभ होते हैं..
हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) या हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए जामुन के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर के स्तर में होने वाले उतार चढ़ाव को रोकने में मदद करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है।
पेट की समस्या से परेशान है, तो जामुन के बीज आपके बहुत काम आएंगे। जामुन के बीज पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से पेट साफ अच्छी तरह से होता है, वहीं जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान है उन्हें भी राहत मिलती है।
जामुन का बीज ब्लड को साफ करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर को अंदर से साफ करता है। साथ ही यह खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर का सेवन करें।
