सम्बंधित जानकारी
- बथुआ के बीज भी हैं बहुत गुणकारी, दूर करते हैं 7 बड़ी सेहत समस्या
- Omicron New Symptoms: ओमिक्रॉन के दिखे 2 नए लक्षण, दर्द होने पर तुरंत कराएं कोविड टेस्ट
- Health Tips : लैपटॉप पर काम कर रहे हैं तो 10 सावधानियां जरूरी हैं
- Health Tips : सब्जा बीज क्या होते हैं, जानिए 10 फायदे, 3 नुकसान
- Lunch के बाद करते हैं ये 5 गलतियां तो सेहत को हो सकता है नुकसान
Benefits of amla seeds: आंवले के बीज के हैं कई सारे फायदे, शर्तियां आप नहीं जानते होंगे
सर्दी के दिनों में आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए| इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है| कई प्रकार की करीब 10 से 15 बीमारियों से छुटकारा मिलता है| आयुर्वेद के अनुसार हर रोज एक आंवले का सेवन करना चाहिए| आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है| साथ ही इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन- ए, मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं| आंवले का तो सभी सेवन करते हैं लेकिन उनके बीज भी बहुत फायदेमंद है| इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं तो आइए जानते हैं आंवले की गुठली के फायदे -
- आंवले की गुठली का चूर्ण बना लें | अब इसमें नारियल तेल मिला लें|| इसके बाद आपको जहां कहीं भी दाद, खाज-खुजली और त्वचा संबंधी कोई बीमारी है तो इस मिश्रण को लगा लें| इससे बहुत हद तक आराम मिलता है |
-अगर आपको भी नाक से खून आने की समस्या है| तो आंवले की गुठली काफी फायदेमंद है| इसके लिए आंवले की गुठली को पानी में भिगोकर रख दें और बारीक पीसकर उसका पेस्ट बना लें फिर उसे माथे पर लगाएं। इसके बाद नाक से खून आने में आराम मिलेगा |
- पथरी की समस्या से परेशान हैं तो आंवले की गुठली का सेवन करें| आंवले की गुठली का चूर्ण बनाकर उसे पानी से पीले|
-आवालें के साथ ही आवालें की गुठली भी इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं| आंवले की गुठली का पाउडर बनाकर सेवन करने से संक्रमण और मौसमी बीमारी की चपेट में आने से बचते हैं |
