शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. what is sabja benefits of sabja and drawbacks
Written By

Health Tips : सब्जा बीज क्या होते हैं, जानिए 10 फायदे, 3 नुकसान

Health Tips : सब्जा बीज क्या होते हैं, जानिए 10 फायदे, 3 नुकसान - what is sabja benefits of sabja  and drawbacks
तुलसी के पौधों की भारत में हर घर में पूजा की जाती है। यह एक पूजनीय पौधा है। तुलसी कई गुणों से भरपूर है, कई बीमारियों की दवा उसमें छिपी है। तुलसी के बीज, तुलसी की पत्ती, और तुलसी का पौधा इन सभी के अलग-अलग सेवन से कई सारी बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है। सब्जा बीज तुलसी की एक प्रजाति का पौधा है जिसे स्वीट बेसिल के नाम से जाना जाता है। सब्जा सीड्स का भी कई तरह की बीमारियों से बचाव में काम में लिया जाता है। यह भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सब्जा बीज में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, ओमेगा और फैटी 
एसिड भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी कम होती है।  तो आइए जानते इसके फायदे और नुकसान दोनों -

1. मोटापा - मोटापे से तंग आ चुके हैं तो सब्जा बीज का सेवन जरूर कर सकते हैं।इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। दरअसल, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो फैट बर्न करने में काफी लाभकारी होती है।

2.गैस को भगाएं - जी हां, अगर आप गैस की समस्या से त्रस्त हो गए है तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। इसका सेवन करने से पेट में ठंडक पहुंचती है। एक कप दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है। इससे पेट में जलन, अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।  

3. डायबिटीज - डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के लिए यह बेहतर ऑप्शन है। सब्जा सीड्स के इस्तेमाल से शुगर नियंत्रित रहती है। भीगे हुए सीड्स का आप दूध के साथ दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।  

4.त्वचा को रखें फ्रेश - इसमें भरपूर प्रोटीन और आयरन होता है। जो आपकी त्वचा को फ्रेश रखती है। इसे लगाने के लिए नारियल तेल में बीज का पाउडर मिला लें। और उसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। सप्ताह में दो बार ऐसा करें। आपका चेहरा खिल जाएंगा।  

5. दिमाग को रखें शांत - इसका सेवन करने से मूड अच्‍छा होता है। माइग्रेन, थकान, टेंशन, सिरदर्द में आराम मिलता है। 

6. बालों को खूबसूरत बनाएं - इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है। इसे खाने से बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।  

7. इम्‍यूनिटी बढ़ाएं - सब्जा बीज का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान है तो इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है।

8. टॉक्सिन निकालें - सब्जा बीज का सेवन करने से शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्वों को निकालने में बेहद मदद मिलती है। जिससे शरीर में हो रही छोटी-मोटी तकलीफ या बीमारियां नहीं होती है।  

9. इंफेक्‍शन को करें ठीक - एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और सब्जा के बीज मिलाकर पीने से किडनी, वेजाइनल इन्फेक्शन और ब्लैडर ठीक हो जाता है।  

10. पेट को रखे ठंडा - सब्जा के बीज में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन A,विटामिन K,कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा-3 सहित कई सारे मिनरल्स होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। फालूदा में बनाने में सब्जी का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।  

सब्जा बीज के नुकसान -

- गर्भवती महिलाएं और बच्‍चों को सब्जा बीज के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से एस्ट्रोजन नामक हार्मोन स्तर काफी गिर जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।  

- अधिक सेवन करने से इम्युनिटी खराब हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।  

- सब्जा को किसी सब्जी या फूड में मिक्‍स कर रहे हैं तो उसे तीखा नहीं बनाएं। इससे उसे जरूरी गुण खत्म हो जाते हैं। 

उपरोक्‍त दी गई जानकारी सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी गई है। विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका सेवन करें।  
ये भी पढ़ें
सावधान... हर फल खाने के हैं कुछ नियम, पढ़ें वरना पछताएंगे