1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 Benefits of Lemon Grass That Will Surprise You

लेमन ग्रास के 5 फायदे आपको चौंका देंगे

lemon grass
आपने लेमन ग्रास के बारे में तो सुना ही होगा जो आजकल लोग चाय में डालकर पीते हैं। यह घास पौधों के रूप में गमले में भी उगाई जा सकती है। इसका सेवन करने से अनेक लाभ होते हैं। आइए जानते हैं -
 
1 यह शरीर के आंतरिक अंगों को बेहतर बनाती है और उनकी सफाई और देखरेख भी करती है। ऐसा कहा जाता है कि यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का भी कार्य करती है।
 
2 इससे आयरन की कमी की पूर्ति होती है। इसलिए इसे एनीमिया में भी लिया जाता है। जिन्हें आयरन की कमी रहती है वह इसे नियमित रूप से ले  सकते हैं।
 
3 यह पेट की समस्याओं के लिए बेहद लाभकारी होती है। पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट फूलना इत्यादि में यह बहुत असरकार है।
 
4 इस लेमन ग्रास की चाय पीने से सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में दर्द से मुक्ति के लिए अक्सर इसका सेवन किया जाता है।
 
5 इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई गुण होते हैं। इसके कारण कई समस्याओं में राहत मिलती है और दिमाग भी तेज होता है।
अगला लेख
आम के छिलके, भूलकर भी न फेंकें, जानें इसके गजब के फायदे