1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefit Of Dhaniya Panjiri

जन्माष्टमी पर बनने वाली धनिया पंजीरी के ये 5 फायदे जानते हैं आप?

health
जन्माष्टमी के मौके पर भोग के लिए विशेष तौर से बनाई जाने वाली धनिये की पंजीरी खाने में तो स्वादिष्ट
होती ही है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। अगर आपको नहीं पता तो अभी जानिए इसके यह 5 बेहतरीन फायदे - 
 
1 धनिया को घी में सेंककर मिश्री के साथ मिलाकर बनाई जाने वाली यह पंजीरी दिमागी तरावट, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है और यह दिमाग को ठंडा रख उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है।
 
गठिया के मरीजों के लिए धनिया की पंजीरी बेहद फायदेमंद होती है। रोजाना इस पंजीरी का सेवन जल्द ही आपको गठिया से निजात दिलाने में मदद करेगा।
 
आंखों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पंजीरी का सेवन करना लाभप्रद है। इससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
 
चक्कर आने की समस्या के लिए धनिया की पंजीरी एक रामबाण इलाज है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या हो, तो रोजाना इस पंजीरी को चबा-चबाकर खाएं और असर देखें।
 
5 पाचन के लिए धनिया चबाना लाभदायक है। यह पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ-साथ गैस और अ पच जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।
अगला लेख
इन 5 सेहत समस्याओं में बिल्कुल भी न रखें व्रत...