1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Ajwain for diabetes in hindi

क्या Diabetes में वरदान है अजवाइन?

Benefits of eating ajwain
अजवाइन का उपयोग सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। दिन में अजवाइन खाने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है। रात में अजवाइन नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है। अजवाइन को लोग सर्दी-ज़ुकाम के इलाज में काढ़ा बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि यह गर्म होती है। यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो अजवाइन आपके लिए लाभदायक हो सकती है।
 
- इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी है।
 
- अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए मधुमेह में असरकारी है।
 
- अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करता है, इससे मधुमेह को नियंत्रित करना आसान होता है।
 
- इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करें।
 
- 1 कप पानी में 1 चम्मच अजवाइन को उबालकर उसे छान लें और भोजन के 50 मिनट बाद इसका सेवन करें।
 
- आप रोजाना इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
 
- इसके अलावा अजवाइन के तेल को भी आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें