1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujrat election : BJP second list

गुजरात चुनाव : भाजपा के 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Gujrat election
नई दिल्ली। गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार देर रात 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी 106 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राज्य में 182 विधानसभा सीट हैं जहां नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है।
 
जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं उनमें एक मंत्री सहित 13 वर्तमान विधायक शामिल हैं। सूची में 12 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से और दो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं। दूसरी सूची में दो पटेल उम्मीदवार भी हैं।








अगला लेख
इस जवाब ने मानुषी छिल्लर को बनाया मिस वर्ल्ड....