युवाओं के लिए टॉप करियर्स
ND
कई बायोटेक्नॉलाजी कंपनियां जैसे बायोकॉन, सिस्को, निकोलस, डॉ. रेड्डीस आदि जैसी और भी कई बांयोटेक कंपनियाँ भारत में बहुत तेजी से अनुसंधान और निर्माण का कार्य कर रही है। इन कंपनियों में अच्छे सांइस ग्रेजुएट की जरूरत बढती जा रही है। कई चीजों का आउट सोर्सिग भारत में हो रहा है जैसे की डिजाईन के क्षेत्र में, कानून के क्षेत्र में, बी.पी.ओ. के क्षेत्र में कुशल विद्यार्थियों की माँग बढती जा रही है, हमारे यहाँ पर फिल्मो का निर्माण भी बहुत अधिक मात्र में हो रहा है और भारत के अलावा दुसरे देशों में भी इसका प्रदर्शन किया जाता है।
अमेरिका में डॉक्टर्स, सांइटिस्ट, माइक्रो साफ्ट, आई.बी.एम., इन्टेल, जिरोक्स सभी जगह पर भारतीय विद्यार्थियों ने अपना दबदबा बना रखा है। विरोद खोसला, विनोद धम, सबीर भाटिया, रजत गुप्ता, इन्द्रा नुई, रोनो दत्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गंगवाल, राणा तलवार, अरूण सरीन, अरूण नेत्रावली, प्रदीप सिन्धु, अमर बोस, सुहास पाटील, अमन मेहता, गिरीश रेड्डी, रधुराम राजन, कवल रेखी यह सब भारतीय ही तो है जिन्होने पुरी दुनिया में अलग-अलग कंपनियों के मुख्य पदों पर आसीन है।
एनीमेशन उद्योग, मनोरंजन उद्योग, टेलीविजन उद्योग, बायोटेक उद्योग, क्लीनकल रिसर्च उद्योग यह सभी बहुत तेजी से भारत में बढ रहे है। लाखों की तादात में विदेश से अपना इलाज कराने लोग भारत आना चाह रहे है मोबाइल कनेक्शन की संख्या बढती जा रही है, निर्माण भी तेजी से हो रहे है कई शॉपिंग मॉल्स बन रहे है।
ND
1. सेवा क्षेत्र।
2. व्यापार प्रबंधन।
3. लॉ।
4. कला एवं आकृति।
5. सूचना, संचार एवं मनोरंजन का क्षेत्र।
6. कम्प्युटर एप्लीकेशन एवं सूचना प्रोद्योगिकी।
7. बायो टेक्नोलॉजी।
8. कृषि।
9. विज्ञान एवं तकनीकी।
10. स्वरोजगार।
11. गैर-सरकारी क्षेत्र।
12. रिटेल मार्केटिंग।
13. हेल्थ केयर।
14. बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिग।
15. टुरिज्म।
इन सभी के अलावा अन्य प्रतियोगी परिक्षाएँ एवं सिविल सर्विसेस की तैयारी भी एक बेहतर करियर विकल्प है।

