गणेश चतुर्थी 2026: 9 साल बाद इस बार 12 दिनों का रहेगा गणेश उत्सव, जानिए क्यों है खास?
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश उत्सव आमतौर पर 10 दिनों का होता है, लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार गणना और तिथियों के विशेष संयोग के कारण वर्ष 2026 में गणेशोत्सव 12 दिनों तक मनाया जा रहा है। यह एक दुर्लभ खगोलीय व धार्मिक संयोग है, जो लगभग 9 साल बाद (2017 के बाद) बन रहा है। इस बार कई शुभ योग में यह गणेश उत्सव मनाया जाएगा।
12 दिनों के गणेशोत्सव का गणित:-
गणेश स्थापना (शुरुआत): 14 सितंबर 2026 (सोमवार, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी)
अनंत चतुर्दशी (विसर्जन): 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
कारण: चन्द्र पंचांग के अनुसार तिथियों के घटने-बढ़ने (वृद्धि तिथि) और सूर्योदयकालीन तिथि गणना के कारण चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक की कुल अवधि 12 दिनों की हो रही है।
इस बार का गणेश उत्सव क्यों खास है?
9 साल बाद दुर्लभ संयोग: 12 दिनों का इतना लंबा गणेशोत्सव पिछली बार वर्ष 2017 में पड़ा था, जिसके बाद यह शुभ योग अब 2026 में आया है।
भक्तों की सेवा का अधिक अवसर: मान्यता के अनुसार, बप्पा का इतने लंबे समय तक घर और पंडालों में विराजमान रहना अत्यंत फलदायी होता है। श्रद्धालुओं को गणपति बाप्पा की भक्ति, सेवा और आराधना के लिए 2 दिन का अतिरिक्त समय मिल रहा है।
गौरी-गणपति पूजा का विशेष तालमेल: इस extended फेस्टिवल के दौरान महालक्ष्मी/गौरी पूजन और गणपति स्थापना के बीच तिथियों का संतुलन बहुत शुभ माना जा रहा है।
ALSO READ: गणेश चतुर्थी की पौराणिक कथा

