भारतीय बाज़ार में डेल लैपटॉप
|
यह लैपटॉप भारत के साथ-साथ एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के 20 देशों में अधिकृत विक्रेताओं के पास उपलब्ध होंगे। इन लैपटॉप को सीधे कंपनी से ऑर्डर पर भी मँगवाया जा सकता है।
डेल एशिया पेसिफिक/जापान के अध्यक्ष स्टीव फेलिस, इस बारे में कहते हैं कि- ‘भारत और दूसरे विकासशील देशों में बहुत से नए व्यवसाय अपना अस्तित्व बना रहे हैं।
इन व्यवसायों को एक ऐसी तकनीक की आवश्यकता है, जो इनके कार्यों के लिए उपयुक्त हो और इनके बजट के लिए भी। हमारे नए वोस्ट्रो उत्पाद इसी आवश्यकता का जवाब हैं।’
| |
डेल वोस्ट्रो ए860 में 15.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन है जिसे व्यवसाय संबंधित रोज़ के कार्यों का संचालन करने के लिए बनाया गया है।
डेल वोस्ट्रो ए840 में 14.1 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है।
अगर डेस्कटॉप की बात की जाए तो ए180 एक अच्छा विकल्प है जो बजट में भी आता है। इस रेंज का सबसे ज़्यादा आकर्षित करने वाला डेस्कटॉप है डेल वोस्ट्रो ए100 जिसमें इंटेल एटम प्रोसेसर लगाया गया है।

