दद्दू का दरबार: मोदी के पिताश्री का अभिनंदन
प्रश्न : दद्दू जी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे साहब ने सीमा लांघते हुए भद्दा बयान दिया है कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' आप इस बारे में क्या कहेंगे?
उत्तर : देखिए, गोस्वामी जी ने लिखा है-
राम नाम सब कोई जपे,
दशरथ जपे न कोय।
एक बार दशरथ जपे,
कोटि-कोटि फल होय।
इसी मायने में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पूज्य पिताजी अभिनंदन के योग्य हैं कि उन्होंने देशसेवा के लिए हीरे जैसे पुत्र को जन्म दिया।
देश की जनता की भावना भी कुछ ऐसी ही है कि-
कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे साहब,
मोदी के पिता कैसे? कहां? जाएंगे
वे तो भारत के इतिहास में
हमेशा-हमेशा याद किए जाएंगे।

