दद्दू का दरबार: जंक फूड के बीच हेल्दी टॉपिंग का नया प्रयोग, क्या है माजरा?
प्रश्न: दद्दू जी, हम भारतीयों की हर सब्जी में आलू मिलाने की आदत क्यों है? जैसे—आलू-मटर, आलू-गोभी, आलू-बैंगन, आलू-छोले आदि...
उत्तर: देखिए, सदियों पहले जब कोई बच्चा सब्जी खाने में आनाकानी कर रहा होगा, तब उसकी माँ ने उसे बहलाने के लिए उसकी सब्जी में आलू मिला दिया होगा। धीरे-धीरे यही तरकीब सभी माताओं ने अपना ली और देखते ही देखते बड़ों को भी इसकी आदत हो गई।
इसे यूं समझिए कि आलू वह 'रिश्वत' है, जिसके लालच में हम दूसरी सभी सब्जियां खाना सीख गए।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम इस नायाब भारतीय तरकीब को उलट दें। बच्चों को फास्ट फूड से दूर करने के बजाय, उनके फास्ट फूड पर पौष्टिक (हेल्दी) सब्जियों की टॉपिंग करके उन्हें सेहतमंद खान-पान की आदत डालें।

