1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. raw banana chips recipe

Sawan 2022: कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स, व्रत है तो 10 मिनट में यूं करें तैयार, जानें रेसिपी

Raw Banana Chips Recipe
Raw Banana Chips
 
सामग्री : 
 
1/2 दर्जन कच्चे केले (Raw Banana), 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक, 1/ चम्मच भूना जीरा पाउडर, तलने के लिए घी अथवा तेल।
 
विधि :
 
- सबसे पहले कच्चे केले को धोकर पौछ लें, और उसके छिलके उतार लीजिए। 
 
- अब एक कढ़ाई में घी अथवा तेल अच्छा गरम रखें।
 
- तेल गरम होने के पश्चात किसनी के माध्यम से तेल में चिप्स घिसती जाएं। 
 
- तलते समय चिप्स को उलट-पलट कर लें, जब चिप्स कुरकुरी हो जाए तो तेल से बाहर निकाल लें। 
 
- अब ऊपर से काली मिर्च, जीरा पाउडर और सेंधा नमक बुरकाएं।
 
- ठंडी होने पर कुरकुरी केला चिप्स को एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। 
 
- अब व्रत के दौरान घर में बनी शुद्ध केले की चिप्स (Raw Banana Chips Recipe) फलाहार में उपयोग में लाएं। 
 
नोट : चिप्स के टेस्ट को और मजेदार करने के लिए ऊपर से सूखा या तला हरा धनिया डालकर पेश करें। 
 
 
 
 
अगला लेख
घर में कैसे बनाएं होटल जैसा टेस्टी सांभर, कुकिंग ट्रिक्स और टिप्स