सम्बंधित जानकारी
- मखाने की बर्फी कैसे बनाएं, व्रत-उपवास से पहले जान लीजिए विधि
- Today’s fast recipe: चटपटा फलाहारी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी
- कच्ची हल्दी का अचार कद्दूकस कर के बनाएं, स्वाद के साथ सेहत भी पाएं
- सेहत के लिए फायदेमंद काली मिर्च की चाय कैसे बनाएं? पढ़ें सरल विधि
- Today’s fast recipe: मन को लुभाते चटपटे फलाहारी पेटिस, इस नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें
Mahashivratri Vrat Recipe : लाजवाब फलाहारी नमकीन पूरी
महाशिवरात्रि (Mahashivratri) भारतीयों का प्रमुख व्रत-पर्व है। इस दिन अधिकतर सभी लोग व्रत-उपवास रखकर फलाहार ग्रहण करते हैं। अगर आप भी इस दिन व्रत रखने की सोच रहे हैं तो यह रेसिपी ट्राय कीजिए। स्वाद में लाजवाब यह डिश आपको जरूर पसंद आएगी। पढ़ें आसान विधि-Khasta namkeen puri
सामग्री :
1/2 कटोरी सिंघाड़े का आटा, 2 कटोरी राजगिरे का आटा, 1/2 कटोरी मूंगफली दाने, 1 चम्मच सौंफ दरदरी पिसी हुई, 4-5 हरी मिर्च का पेस्ट, हर धनिया बारीक कटा, 1 चम्मच लाल मिर्च, नमक (सेंधा) स्वादानुसार, तेल या घी तलने के लिए।
विधि :
सबसे पहले राजगिरे व सिंघाड़े का आटा छानकर एक कड़ाई में हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें। अब दाने को सेंक कर बारीक पिस लें। ठंडा होने पर एक थाली में दोनों आटे को मिक्स करके उपरोक्त सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स करके थोड़ा कड़ा आटा गूंथ लें और थोड़ी देर ढंक कर रखें।
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बना कर मूंगफली तेल या शुद्ध घी में कुरकुरी तल लें। अब तैयार गरमा-गरम लाजवाब फलाहारी नमकीन पूरी दही के रायते तथा हरी चटनी के साथ सर्व करें।
