1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. how to make potato namkeen

कैसे बनाएं घर पर आलू का चटपटा फलाहारी नमकीन, पढ़ें सरल विधि

how to make potato namkeen
सामग्री : 
 
2 बड़े आकार के आलू, 1/2 कप मूंगफली के दाने, पिसी काली मिर्च स्वादानुसार, 1/2 कप काजू, 1/2 कप किशमिश, 1/2 कप मखाने, सेंधा नमक, घी आवश्यकतानुसार। 
 
विधि : 
 
* पहले आलुओं को छीलकर मोटा-मोटा कद्दूकस कर (किस) लें। 
 
* अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें आलुओं के लच्छों को करारे होने तक तल लें। 
 
* शेष बचे घी में काजुओं को तलें। 
 
* इसी तरह मूंगफली के दाने, मखाने तथा किशमिश को भी तल लें।
 
* अब आलुओं के लच्छों में उपरोक्त सभी सामग्री मिला दें। 
 
* अपने स्वाद के अनुसार सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और सर्व करें।
 
नोट :- यदि आप इसमें सूखा नारियल डालना चाहें तो नारियल की पतली-पतली स्लाइस काटकर गुलाबी होने तक तल लें और फलाहारी नमकीन में मिला दें।

अगला लेख
न्यूयॉर्क में दर्दनाक हादसा, दो कारों की भिड़ंत में 20 लोगों की मौत