1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Spicy Tikki Recipe

नवरात्रि खान-पान : कैसे बनाएं चटपटी फलाहारी टिकिया

Tikiya
सामग्री :
 
2 कटोरी साबूदाने (गले हुए), 4-5 आलू (उबले हुए), हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च, थोड़ी-सी सौंफ, नमक, 1 चम्मच जीरा, हरी चटनी, तेल (तलने के लिए)।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम भीगे हुए साबूदाने को मिक्सर में थोड़े-से पिस लें और आलू को छीलकर हाथ से मसल लें। 
 
फिर आलू में पिसे हुए साबूदाने मिलाकर नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पावडर, सौंफ, नमक, जीरा, हरा धनिया आदि सभी सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
 
अब तैयार मिश्रण के एकजैसे आकार के गोले बनाकर रख लें। फिर हाथ पर थोड़ा-सा पानी लगाकर उसकी सहायता से गोल-गोल टिक्की बनाकर तेल में तल लें। तैयार चटपटी फलाहारी टिकिया को हरी चटनी के साथ पेश करें।

अगला लेख
माइग्रेन से छुटकारा दिलाएगी यह योग मुद्रा, जानिए 7 फायदे और विधि