1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Farmers Protest Live Updates 21 december

Farmers Protest Live Updates : प्रदर्शनकारी किसानों का ऐलान, 11 किसान हर दिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे, 24 घंटे चलेगा अनशन

FarmersProtest
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान लगातार 26 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान यूनियनों ने ऐलान किया है कि वे आज एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा के सभी राजमार्गों पर टोल वसूली नहीं करने देंगे। केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को बातचीत के लिए पत्र भेजा गया है। किसान आंदोलन (Farmers Protest) से जुड़ा हर अपडेट-

11:00 AM, 21st Dec
- प्रदर्शनकारी किसानों का ऐलान- सुबह 11 बजे से 11 किसान हर दिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे, 24 घंटे अनशन चलेगा
- बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया कि इस संघर्ष को 3-4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे। 
- कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं।
अगला लेख
इंदौर में Corona के 51949 मामले, 840 की मौत, 4078 सक्रिय मामले