सम्बंधित जानकारी
- देवशयनी एकादशी विशेष : शुभ मुहूर्त, व्रत की कथा, उपाय,दान, मंत्र,पूजा विधि और भी बहुत कुछ
- चातुर्मास 2022 : क्यों करते हैं इन 4 पवित्र महीनों में व्रत, उपवास, नियम और दान
- 800 सालों से लगातार हो रही है पंढरपुर दिंडी यात्रा, भगवान विट्ठल की महापूजा देखने आते हैं लाखों भक्त
- पंढरपुर मेला: कौन हैं श्रीहरि विट्ठल और कहां है उनका मंदिर,जानिए कथा और मंत्र
- 10 जुलाई रविवार को आषाढ़ी एकादशी के दिन करें ये 10 पुण्य के काम
देवशयनी एकादशी पर श्रीकृष्ण और कामधेनु गाय की पूजा के साथ करें 5 शुभ दान
Devshayani Ekadashi 2022 : 10 जुलाई 2022 रविवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु 4 माह के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और तब तक के लिए मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। सिर्फ व्रत, तप, साधना, दान और पुण्य के कार्य ही जारी रहेंगे। देवशयनी एकादशी पर श्रीकृष्ण और कामधेनु गाय की पूजा के साथ करें 5 शुभ दान।
1. पीली वस्तुओं का दान : देवशयनी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र, पीले फल, पीला अनाज, पीला मिष्ठान भगवान विष्णु को अर्पण करें इसके बाद ये सभी वस्तुएं योग्य ब्राह्मण या गरीबों में दान कर दें।
2. अन्न और गौ का दान : आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी गरीब को भोजन कराना, अन्न दान करना और जरूरतमंद को गाय दान करना चाहिए।
3. मंदिर में दान : नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद वितरण करना चाहिए। घर और परिवार में सुख शांति बनी रहे इस मनोकामना से मंदिर में यथाशक्ति घी, तेल, अनाज, चावल और धन का दान करें।
4. बांसुरी दान : देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु के मंदिर या श्रीकृष्ण जी के मंदिर में एक अच्छी और सुंदरसी बांसुरी को भेंट करें।
5. दीपदान : इस दिन अपने पितरों के लिए पिंडदान या श्रीहरि विष्णु के समक्ष दीपदान अर्पित करें। इसके अलावा छाता दान करें।