1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Ashadhi ekadashi

10 जुलाई रविवार को आषाढ़ी एकादशी के दिन करें ये 10 पुण्य के काम

devshayani ekadashi 2022 date time
10 जुलाई 2022 रविवार के दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु 4 माह के लिए योगनिद्रा में सो जाएंगे इसीलिए इसे अषाढ़ी एकादशी के साथ ही देवशयनी एकादशी भी कहते हैं। आओ जानते हैं इस दिन कौनसे 10 पुण्य के कार्य करना चाहिए।
 
1. व्रत : इस दौरान विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।
2. पूजा : इस दिन प्रभु श्रीहरि की विधिवत पूजा करने और उनकी कथा सुनने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं।
3. तुलसी : इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा और अर्चना करना चाहिए।
4. कथा : इस दिन देवशयनी की पौराणिक कथा का श्रवण करें।
5. यात्रा : इस दिन सभी ओर के तीर्थ ब्रज में एकत्रित हो जाते हैं। अत: ब्रज यात्रा पुण्य का कार्य है।
6. वामन : आषाढ़ के महीने में अंतिम पांच दिनों में भगवान वामन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
7. दान : इस दिन गाय, कौवा, कुत्ते और पक्षियों को अन्नदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
8. स्नान : जल में आंवले का रस मिलाकर स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है और समस्त पाप कट जाते हैं।
9. संतान : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने और ब्राह्मणों को दक्षिणा देने से संतान सुख प्राप्त होता है।
10. श्रीसूक्त : देवशयनी एकादशी पर श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
अगला लेख
7 जुलाई को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि