1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Guru Pushya Nakshatra Yoga and diwali 2021

इस दीपावली पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, ये चीजें खरीदना होगा फायदेमंद और यहां करें निवेश

diwali auspicious coincidence
Diwali 2021: इस दिवाली पर और इसे पूर्व बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। एक और जहां 677 वर्षों के बाद गुरु पुष्य नक्षत्र ( Guru Pushya Nakshatra Yoga 2021 ) वाले दिन शुभ संयोग बना है जबकि उस दिन गुरु और शनि की मकर में युति है। दूसरी ओर वहीं दीपावली के दिन चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन खरीदी के शुभ संयोग ( Diwali shopping ) बन रहे हैं।

 
चार ग्रहों की युति : हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दिवाली के समय चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे। लग्न तुला का बन रहा है।
 
माना जा रहा है कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।
ये खरीदना होगा शुभ : मिट्टी की सुराही, पीतल या तांबे का कछुआ, लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर, कौड़ियां, हल्दी की गांठ, चांदी के सिक्के, पीतल के बर्तन, पीली मिठाई, इलेक्ट्रिक आइटम, लाल और चमकीले रंग के कपड़े, सोना आदि खरीदना शुभ होता है। इसे साथ ही वाहन और मकारन भी खरीदने के लिए किसी पंडित की सलाह ले सकते हैं।
यहां करें निवेश : सोना, बीमा पॉलिसी, लोहा, सीमेंट, ऑयल कंपनी, कपड़ा, लकड़ी और इलेक्ट्रानिक्स, सॉप्‍टवेयर कंपनी, फॉर्मा कंपनी, संचार क्षेत्र अदि क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं।
अगला लेख
Narak chaturdashi : आज के दिन 16100 कन्याओं को नरकासुर से बचाया था श्रीकृष्ण ने, यह कथा आपको हैरान कर देगी