40 हजार ने किया डाक मत पत्र से मतदान
FILE
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मत-पत्रों के जरिए मतदान करने की आखिरी तिथि बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी है।
दिल्ली चुनाव कार्यालय में मुख्य नोडल अधिकारी अंकुर गर्ग ने कहा कि इस साल सरकारी कर्मियों द्वारा मत-पत्रों के जरिए मतदान का रिकॉर्ड कायम हुआ है। साल 2008 के विधानसभा चुनावों में 1,600 लोगों ने मतदान किया था। डाक मत-पत्र के जरिए मतदान की प्रक्रिया दो दिसंबर तक जारी रहेगी। (भाषा)

