1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Delhi Assembly Election Results 2020: केजरीवाल आगे, सिसोदिया पीछे

Arvind Kejriwal | Delhi Assembly Election Results 2020: केजरीवाल आगे, सिसोदिया पीछे

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं।
 
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं, वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 1,576 मतों से पीछे चल रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एससी वत्स से 3,159 मतों से आगे चल रहे हैं। श्रममंत्री गोपाल राय बाबरपुर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
 
चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों में से आप 58 और भाजपा 12 पर आगे चल रही है। आप ने 2015 विधानसभा चुनाव में 67 सीटें अपने नाम की थीं।
अगला लेख
Delhi Assembly Election Results : कौन दिग्गज पिछड़ा, किसने बनाई बढ़त...