सम्बंधित जानकारी
- यूपी में गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, कार्रवाई न होने से परेशान
- रेल राज्यमंत्री पर महिला ने लगाया बलात्कार और धमकाने का आरोप, केस दर्ज
- राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का 'सबसे बड़ा रक्षा घोटाला' बताया
- एनडीएमसी स्कूल में मासूम छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- शर्मनाक, भोपाल के छात्रावास में मूक-बधिर से बलात्कार
मामा ने भानजी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
सीधी (मप्र)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 35 वर्षीय मामा ने 11 साल की सगी भानजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत मिश्र ने शनिवार को बताया कि बलराज साकेत चुरहट थाना अंतर्गत बेलदह गांव में कल सुबह अपनी बहन के यहां गया हुआ था। उसकी बहन अपनी 11 वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर मंदिर गई थी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने भानजी के साथ दुष्कृत्य किया। बाद में बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, धारा 376 (दुष्कर्म) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)
