सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में महिला की डंडों से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- पुणे में बैंक में लूट के दौरान प्रबंधक की गोली लगने से मौत
- महाराष्ट्र के बीड में नाबालिग से 6 माह में 400 लोगों ने किया बलात्कार, 3 गिरफ्तार
- मॉडल बनना चाहती थी, इंस्टाग्राम पर ठगी का शिकार, 500 रुपए देते ही 'ब्लॉक'
- दोस्त के साथ पैदल आई युवती ने चुराई एक्टिवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
महाराष्ट्र में शराब को लेकर विवाद, 3 लोगों ने ली दोस्त की जान
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। यह घटना कलवा इलाके में इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई।
सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट एंदाले ने बताया कि 22 वर्षीय गुलाब सलामत शेख का शव शुक्रवार सुबह मिला जिस पर कई घाव थे। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को पता चला कि शेख को शराब पीने और उसका भुगतान करने को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्तों ने उसे मार डाला।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश किशन पलाश (20), सन्नी धानु सोनकर (23) और फैजल फैयास खान (24) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।
