1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Vande Bharat Abhiyan : Special aircraft reached Indore

वंदे भारत अभियान : ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान

UK
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 के प्रकोप के कारण ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि 'वंदे भारत अभियान' के तहत एयर इंडिया का विमान लंदन से मुंबई होते हुए रविवार सुबह 8.04 बजे इंदौर में उतरा।

इस विशेष उड़ान के जरिए ब्रिटेन से 93 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।

सान्याल ने बताया कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को 14 दिन तक अनिवार्य क्वारंटाइन में रखा जाएगा। कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत 'वंदे भारत अभियान' के तहत वापस ला रहा है। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 6,767 नए मामले