सम्बंधित जानकारी
- Corona Live Updates : भारत में नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, पिछले 3 दिन से रोज आ रहे 6 हजार से ज्यादा मामले
- इंदौर में शनिवार को 75 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के पार
- राजस्थान में Corona संक्रमण से 7 और मौत, 248 नए मामले
- भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1.3 लाख के करीब पहुंची, 1 मई से 94 हजार नए संक्रमित
- तमिलनाडु में Corona मामले 15 हजार के पार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Covid-19 से होने वाली मौतों के आंकड़े को छुपा रही है दिल्ली सरकार, MCD नेताओं का आरोप
नई दिल्ली। भाजपा शासित निकाय के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में श्मशान घाट और कब्रिस्तान से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या और दिल्ली सरकार द्वारा बताई गई संख्या में 'बहुत बड़ा अंतर' है। इस आरोप पर दिल्ली सरकार की ओर से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई।
भाजपा नीत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने दावा किया कि 21 मई तक मानक प्रक्रिया के तहत क्षेत्र में कोविड-19 से मरने वाले 282 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया या उन्हें दफन किया गया।
भाजपा नीत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलजीत सहरावत ने भी दावा किया कि नगर निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में कोविड-19 से मरने वाले 309 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया या उन्हें दफनाया गया। दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 23 मई तक कोविड-19 से 231 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रकाश ने कहा कि अगर आप एनडीएमसी और एसडीएमसी द्वारा दिए गए मौत के आंकड़े मिलाकर देखेंगे तो पाएंगे कि 21 मई तक लगभग 600 मौतें हो चुकी हैं जो कि दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों का तीन गुना है।
आम आदमी पार्टी सरकार अपना चेहरा छिपाने के लिए मौत की कम संख्या बता रही है। इस मामले पर टिप्पणी के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। (भाषा)
