सम्बंधित जानकारी
- फाइजर और जर्मन कंपनी की वैक्सीन 90 फीसदी असरदार
- अमेरिका में कहर बरपाता Corona, अब तक 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत
- अत्यंत कम तापमान पर ही रखा जा सकता है फाइजर का कोविड-19 टीका
- भारतीय क्रिकेट टीम PPE Kit पहने 2 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना
- इंदौर में त्योहारी सीजन के बीच Corona के 156 नए मरीज मिले, कुल मृतक संख्या 707 पर पहुंची
Coronavirus | तुर्की में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर लगा प्रतिबंध, मास्क पहनना अनिवार्य
अंकारा। तुर्की में कोरोनावायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़े स्थानों पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह प्रतिबंध गुरुवार से ही लागू हो जाएगा।
इससे पहले एक आदेश में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। लेकिन धूम्रपान करने के दौरान कुछ लोग अपना मास्क उतार देते हैं इसलिए नए आदेश के मुताबिक देश के सभी प्रांतों में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर रोक लगा दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इससे पहले तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। तुर्की में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 2,693 नए मामले सामने आए हैं।
तुर्की में 29 अप्रैल के बाद 1 दिन में कोरोना के सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है जबकि इस महामारी से अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि यूरोप के कई देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। (वार्ता)
