सम्बंधित जानकारी
- अत्यंत कम तापमान पर ही रखा जा सकता है फाइजर का कोविड-19 टीका
- भारतीय क्रिकेट टीम PPE Kit पहने 2 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना
- इंदौर में त्योहारी सीजन के बीच Corona के 156 नए मरीज मिले, कुल मृतक संख्या 707 पर पहुंची
- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के करीब, एक्टिव केस 4.87 लाख
- दिल्ली में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में सामने आए 8000 से ज्यादा नए मामले
Coronavirus | अमेरिका में कहर बरपाता कोरोना, अब तक 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,40,857 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,03,84,543 हो गई है।
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,716 लोगों की मौत हुई है।
न्यूजर्सी में अब तक 16,476 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,084 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 19,342 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,300 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,136 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)
