सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में केवल 3 दिन के लिए कोविड-19 के टीके उपलब्ध
- Corona का स्ट्रेस आपको गंजा तो नहीं कर रहा, Hair Fall से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 उपाय
- मध्यप्रदेश में आज 4043 कोरोना के नए केस, संक्रमण के इजाफे में देश में 6वां नंबर,प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए मरीज मजबूर
- 4 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, 24 घंटों में 450 की मौत
- राहुल बोले, कोरोना के टीके की जरूरत पर बहस हास्यास्पद, हर भारतीय सुरक्षित जीवन का हकदार
Biplab Kumar Deb | बड़ी खबर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब Coronavirus से संक्रमित
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बुधवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद घर पर क्वारंटाइन में चले गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैं कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने चिकित्सकों की सलाह पर खुद को घर में पृथक कर लिया है। मैं हर किसी से कोविड के लिहाज से उचित व्यवहार करने और सुरक्षित रहने का आग्रह करता हूं।
पश्चिम त्रिपुरा जिले की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता चक्रवर्ती ने कहा कि देब के नमूने बुधवार को लिए गए और रेपिड एंटीजन जांच में सामने आया कि वे संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि हमने आरटी-पीसीआर जांच के जरिए दोबारा पुष्टि के लिए नमूने एकत्र कर लिए हैं। देब के परिवार के 2 सदस्य पिछले साल अगस्त में संक्रमण की चपेट में आए थे। (भाषा)
