सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री ने उद्धव ठाकरे को फोन किया, उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
- चेतावनी, Corona से संक्रमित 1 व्यक्ति 400 को कर सकता है संक्रमित
- महाराष्ट्र को भारी पड़ा 'मार्च', 31 दिन में 6.5 लाख से ज्यादा मामले
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, जानिए क्या हैं नए दाम...
- महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या साढ़े तीन लाख के पार, 39 हजार से ज्यादा नए मामले, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कड़े प्रतिबंधों के लिए रहें तैयार
महाराष्ट्र से सटे छिंदवाड़ा में रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन
भोपाल। महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में लगातार कोरोना के बढ़ते केस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
महाराष्ट्र से लगे छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के बाद आज रात 10 बजे से सोमवार 5 अप्रैल सुबह 6 बजे तक का टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय हुआ।
इसके साथ जिले के सभी बार्डर पप प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी तथा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही एंट्री दी जाएगी। ALSO READ: चेतावनी, Corona से संक्रमित 1 व्यक्ति 400 को कर सकता है संक्रमित
लॉकडाउन के दौरान सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर आने जाने की छूट रहेगी तथा आवश्यक वस्तुओं,औद्योगिक इकाईयों के श्रमिकों, कर्मचारियों, औद्योगिक कच्चे माल व उत्पाद, बीमार व्यक्तियों के परिवहन, रेल्वे स्टेशन आने और जाने व परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अत्यावश्यक सेवाओं में लगे निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को कार्यालय तक आने-जाने, मेडिकल स्टोर, निजी व शासकीय चिकित्सालय और अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
