1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. South African strain of Coronavirus found in Karnataka!

बड़ी खबर, कर्नाटक में मिला Coronavirus का दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन!

Coronavirus
बेंगलुरु। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कर्नाटक में कोरोनावायरस (Coronavirus) का दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन (South Africa strain) मिलने की खबर है।
 
शिवमोगा के तालुका स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक बुधवार को एक व्यक्ति में कोविड के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध 9 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया, जो उस व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। 
अधिकारी के मुताबिक उस व्यक्ति और उससे जुड़े 2 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही अब तक 28 स्वैब्स इकट्‍ठे किए गए हैं। आपको बता दें कि कोरोना का दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में लोगों को लगाई जा रहीं कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट और ब्राजील के वेरिएंट पर कितनी असरकारक है, इसकी भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 783 कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 9 लाख 57 हजार 584 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 9 लाख 37 हजार 353 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। कर्नाटक में अब तक 12 हजार 381 लोगों की मौत हो चुकी है। 
अगला लेख
भाजपा का दिल्ली के बुजुर्गों को राम जन्मभूमि का निःशुल्क यात्रा कराने की घोषणा का विरोध करना समझ से परे : सौरभ भारद्वाज