सम्बंधित जानकारी
- पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
- COVID-19 : CM केजरीवाल ने कहा- प्राथमिकता से हो पत्रकारों का वैक्सीनेशन, सरकार को लिखा पत्र...
- CM केजरीवाल बोले- मुश्किल हालात में खबरें दे रहे हैं पत्रकार, प्राथमिकता से हो टीकाकरण...
- विश्व में पत्रकारों पर हमले एवं उनकी हत्याएं गंभीर एवं चिंता का विषय-श्रवण गर्ग
- अमेरिका ने भारत यात्रा पर प्रतिबंध से छात्रों, पत्रकारों को दी छूट
Sesha Narayan Singh | वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोनावायरस से निधन
नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कोरोनावायरस से संक्रमित थे और ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा था और कुछ दिन पहले ही उनका प्लाजमा पद्धति से इलाज किया गया था, लेकिन शुक्रवार तड़के उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। शेष नारायण सिंह ने कई अखबारों में बतौर संपादक काम किया था और कई समाचार पत्रों में अब भी स्तंभ लेखन करते थे।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंहजी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। (भाषा)
