सम्बंधित जानकारी
- खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा कोरोना पॉजिटिव, बीच में ही छोड़ दिया था CM का भाषण
- Indore Corona Update: इंदौर जिले में कोरोना के 247 नए मामले, 1 की मौत
- World Corona Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 10 हजार से अधिक की मौत, करीब 12 करोड़ संक्रमित
- पुणे में नाइट कर्फ्यू, कोरोना टीकाकरण पर जोर, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस
- CoronaVirus India Update: 83 दिन बाद देश में कोरोना के 24882 नए मामले, 2.82 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन
रतन टाटा ने लगवाया कोविड-19 का टीका, कहा- यह काफी आसान और दर्दरहित
नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया है। टाटा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी।
टाटा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी को कोरोना वायरस महामारी से संरक्षण मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मैंने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया। यह काफी आसान और दर्दरहित है।
टाटा ने यह टीका ऐसे समय लगाया है जबकि देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी की इस महामारी से प्रतिरक्षा हो और संरक्षण मिले।
Very thankful to have gotten my first vaccination shot today. It was effortless and painless. I truly hope everyone can be immunised and protected soon.
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) March 13, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 23,285 मामले आए हैं। यह करीब 78 दिन में सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1,13,08,846 पर पहुंच गया है। (भाषा)
