सम्बंधित जानकारी
- ठाणे के महापौर ने कोविड-19 से हुई मौत के ऑडिट का निर्देश दिया
- World Corona Update: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 4.5 करोड़ , 11.80 लाख लोगों की मौत
- कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 1,547 नए मामले, 2,88,646 संक्रमित
- Covid 19: अब तक हुईं 10.77 करोड़ जांचें, प्रति 10 लाख आबादी पर औसत आंकड़ा 77 हजार के पार
- भारत में कोरोना के 48,648 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6 लाख से कम
गाजियाबाद में नकली N-95 मास्क के कारखाने पर मुंबई पुलिस का छापा
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद गुरुवार को छापेमारी की गई।
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने 5,000 घटिया मास्क, 11 लाख रुपए की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की।
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा)
