1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. KL Rahul equals Virat Kohli's record in IPL

IPL 2020 : मैच हारकर भी केएल राहुल ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2020
अबु धाबी। आईपीएल (IPL 2020) के 50वें मुकाबले में शुक्रवार को भले ही किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ अपना मुकाबला 7 विकेट से हार गई हो लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 
 
आईपीएल 2020 में 600 से ज्यादा रन : राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पंबाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। केएल राहुल और मनदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की। राहुल ने जैसे ही तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर जैसे ही चौका जड़ा, वैसे ही उन्होंने आईपीएल 2020 में 600 से ज्यादा रन अपने नाम कर लिए। इस मैच में राहुल ने 41 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े।
 
राहुल बने 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज : केएल राहुल 2 आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन  हैं। इससे पहले राहुल ने 2018 के आईपीएल में 600 से अधिक रन बनाए थे। उनसे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2013 और 2016 के आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे।
 
6 बल्लेबाजों के नाम 600 से ज्यादा रन : आईपीएल के इतिहास में अब तक 6 भारतीय बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने  किसी सीजन में 600 से अधिक रन अपने नाम के आगे लिखवाए हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोबिन उथप्पा, अम्बाती रायुडू और ऋषभ पंत भी 600 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL 2020 : टूर्नामेंट के बीच में कुछ और जीत दर्ज करते तो बेहतर होता : स्मिथ