1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- सरकार का टीका उत्सव एक ढोंग

राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- टीका उत्सव एक ढोंग, अस्पतालों में जारी है बदइंतजामी

RahulGandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया कि ना टेस्ट, ना अस्पताल में बेड, ना वेंटिलेटर, ना ऑक्सीजन, टीका भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। पीएम केयर्स...?

 
देश में सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,00,739 मामले आए जबकि 1,038 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गई है। नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,74,564 पर पहुंच गए हैं। (भाषा)
अगला लेख
मध्यप्रदेश में हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे रेमडेसिवीर इंजेक्शन,भिलाई से ट्रेन से आएगी ऑक्सीजन