सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus live updates : दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 51 हजार के पार
- JNU छात्र की धमकी, खांसकर फैला दूंगा Corona, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- रक्षा मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूर्व सैनिक जुटेंगे मैदान में
- Corona Virus : स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर क्यों हुआ अनुशासन में जीरो
- हरियाणा में Corona से एक व्यक्ति की मौत, राज्य में पहला मामला
Corona का कहर, ईस्टर और गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में ऑनलाइन होगी प्रार्थना सभा
पणजी। कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पहली बार गोवा में गुड फ्राइडे और ईस्टर पर गिरजाघरों पर प्रार्थना सभा लोगों की अनुपस्थिति में की जाएगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर गोवा के सभी गिरजाघरों में प्रार्थनाएं ऑनलाइन माध्यमों से जारी हैं।
गोवा गिरजाघर की सामाजिक शाखा के निदेशक फादर मावरिक फर्नांडीस ने कहा, इस साल, ईसाई धर्म के इतिहास में पहली बार गुड फ्राइडे और ईस्टर का जश्न गिरजाघर में जाए बिना मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्धारित समय पर ही होगा लेकिन लोगों की मौजूदगी के बगैर।
उन्होंने कहा, पादरी अपने गिरजाघरों में प्रार्थनाएं करेंगे, जिसे सोशल मीडिया पर स्ट्रीम किया जाएगा। लोगों के इसमें शिरकत ना करने से जश्न मनाने के उत्साह में कमी नहीं आएगी। गुड फ्राइडे इस साल 10 अप्रैल और ईस्टर 12 अप्रैल को होगा।
