1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Pakistani doctors' video goes viral

Corona Virus : पाकिस्तानी डॉक्टरों का अनोखा इलाज, वीडियो हुआ वायरल

Corona virus
पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 88 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,170 हो गए हैं।
 
इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डॉक्टरों का डांस तेजी से वायरल हो रहा है। डांस के इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर और भाजपा गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करते समय डांस कर रहे हैं और उनके साथ तालियां भी बजा रहे हैं।
 

Corona....जहां भी हो सुन लो चिट्टा चोला !! #nayapakistan pic.twitter.com/BVUznyxEW5

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 12, 2020

गौतम गंभीर ने इस वीडियो पर हैशटैग देते हुए 'नया पाकिस्तान' लिखा है। गंभीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन- दिया है- 'कोरोना, तुम जहां भी हो सुन लो चिट्टा चोला।' दरअसल जिस गाने पर डॉक्टर नाच रहे हैं, उस गाने के लीरिक्स में 'चिट्टा चोला' शब्द है।

इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि लोग कोरोना से मरें न मरें लेकिन इन डॉक्टर का डांस देखकर जरूर मर जाएंगे। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है। कोरोना वायरस से जंग में पाकिस्तान की मदद चीन कर रहा है।
अगला लेख
कोरोना के कारण अब शादी का इंतजार करो ना!