सम्बंधित जानकारी
- क्या कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 जून के बाद फिर लगेगा लॉकडाउन, जानिए सच...
- कोरोनावायरस Live Updates: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बॉर्डर सील
- मिजोरम में Covid 19 के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 93 पहुंची
- दिल्ली में Corona virus के 1366 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित 31309
- कोरोना काल में बड़ी राहत, गाड़ियों के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की तारीख बढ़ाई गई
राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से एक और मौत, 123 नए मामले
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण से बुधवार को एक और मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 11,368 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जोधपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 256 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 118 हो गई है, जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18 व अजमेर में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 123 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली व सीकर में 11-11, झुंझुनू में नौ, नागौर में पांच व कोटा में तीन नए मामले शामिल हैं। राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2,400 पहुंच गई है।
राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)
