सम्बंधित जानकारी
- पॉजिटिव खबर, पहली बार कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50% से ज्यादा
- अच्छी खबर: मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश की तुलना में आधी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की तारीफ
- दिल्ली में Corona virus के 1366 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित 31309
- कोरोना ने ली डीएमके विधायक जे. अनबझगन की जान, महामारी से मरने वाले पहले जनप्रतिनिधि
- Covid-19: हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील, DGP समेत 29 अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन
मिजोरम में Covid 19 के 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 93 पहुंची
एजल। मिजोरम में 5 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस बीमारी के मामले बढ़कर 93 हो गए हैं।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 5 नए मामलों में सभी लोग हाल ही में महाराष्ट्र और दिल्ली से लौटे हैं। इनमें से 2 सैतुअल जिले के और 1-1 एजल, लॉन्गतलाई और सेरछिप जिलों के हैं।
उन्होंने बताया कि सभी 5 मरीजों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच की है। मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1 दिन में सबसे अधिक 46 मामले सामने आए। इस संक्रामक रोग के कुल 93 मामलों में से 92 लोगों का इलाज चल रहा है और 1 व्यक्ति इस बीमारी से उबर चुका है। (भाषा)
