सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस: कनिका कपूर का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव, पहली रिपोर्ट पर उठे थे सवाल
- Corona का डर, ब्रिटेन से लौटे छात्र पर मुकदमा, दोस्त से चला गया था मिलने
- Corona Virus Live update : 2 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज का हो सकता है ऐलान
- कोरोना वायरस : पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
- कब मिलेगी कोरोना संकट से मुक्ति ?: क्या कहता है ज्योतिष
अच्छी खबर, 24 घंटे में दिल्ली में Corona का एक भी मामला नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित 5 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।' इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
