1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. singer kanika kapoor again tested corona positive

कोरोना वायरस: कनिका कपूर का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव, पहली रिपोर्ट पर उठे थे सवाल

Corona Virus
कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। लखनऊ के पीजीआई में कनिका का दोबारा सैंपल लिया गया। जिसमें वे फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाए थे।

 
जबसे कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तभी से वे लखनऊ के अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेशन में हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन फिर से कनिका का कोरोना पॉजिटिव होना यही दर्शाता है कि इलाज का उन पर कोई असर नहीं हुआ है। चिकित्सकों के मुताबिक कनिका की तबीयत स्थिर है।

कनिका कपूर की पहले टेस्ट की रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ियां सामने आने के बाद उनके घर वालों ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट में उनकी उम्र 28 साल लिखी गई थी और कनिका को पुरुष बताया गया था। इसके बाद से ही कनिका की पॉजिटिव रिपोर्ट को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई थी।

लेकिन अब फिर से हुई जांच के बाद साफ हो गया कि कनिका कोरोना पॉजिटिव ही हैं। कनिका ने डाक्टर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका इलाज करने की बजाए उन्हें धमकाया जा रहा है। 
 
कनिका कपूर 10 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। उन पर आरोप है कि विदेश यात्रा क बाद क्वारंटाइन में जाने के बजाय वो लोगों से मिलती रहीं और पार्टियां करती रहीं। लखनऊ में उन्होंने एक 5 स्टार होटल में पार्टी की, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुई थी। 
 
अगला लेख
कोरोना वायरस की वजह से घर में कैद नुसरत जहां, इस तरह बिता रहीं अपना समय