सम्बंधित जानकारी
- Lockdown in Bihar: बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश का एलान
- गुजरात के 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू में 1 घंटे की ढील देने का फैसला
- बिहार में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा
- गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई, दिन में प्रतिबंधों में ढील
- बिहार के एचआईटी कोविड ऐप से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री, देशभर में उपयोग के लिए मांगा विवरण
बिहार : कोरोना प्रतिबंधों में ढील, जारी रहेगा Night Curfew
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य में लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा की। राज्य में सभी दफ्तर 50% के साथ शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। शाम 7 से सुबह 5 तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। अब शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक खुलेंगे। वहीं दुकानदार सुबह 6 से दोपहर 2बजे के बजाय अब 5 बजे तक अपनी दुकान खोल सकते हैं।
लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 8, 2021
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन-4 की मियाद 8 जून यानी मंगलवार को समाप्त हो रही है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन का प्रथम चरण 15 मई तक था। बाद में इसे 25 तारीख तक बढ़ाया गया।
हालात की सीमाक्षा के बाद सरकार ने एक सप्ताह तक इसे और बढ़ाने का फैसला लिया। फिर 2-8 जून तक के लिए लॉकडाउन-4 लागू किया गया जो मंगलवार तक प्रभावी है।
