1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. More than 4.53 people returned to Himachal Pradesh during lockdown

Lockdown के दौरान 4.53 लाख से अधिक लोग हिमाचल प्रदेश लौटे

Lockdown
शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक मंत्री ने विधानसभा को गुरुवार को सूचित किया कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान 4.53 लाख से अधिक लोग राज्य लौटे। किशोरी लाल (अन्नी) और विनोद कुमार (नचान) के प्रश्नों के लिखित जवाब में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कोविड ई-पास मिलने के बाद 25 अप्रैल से 7 सितंबर के बीच करीब 4,53,707 लोग हिमाचल प्रदेश लौटे।
जवाब में बताया गया कि राज्य सरकार अपने खर्च पर विशेष रेलगाड़ियों और बसों से 14,428 लोगों को हिमाचल प्रदेश लेकर आई। 1 व्यक्ति को हवाई जहाज से घर लाया गया।
 
घर लौटे कुल लोगों में से 23,892 लोग बिलासपुर जिले से, 31,404 चंबा से, 31,932 हमीरपुर से, कांगड़ा से 1,40,741, किन्नौर से 5,021, कुल्लु से 35,926, लाहौल और स्पीति से 519, मंडी से 25,019, शिमला से 34,744, सिरमौर से 29,895, 81,013 सोलन से और 13,601 लोग ऊना से हैं। (भाषा)
अगला लेख
Triumph Rocket 3 GT : कोरोनाकाल में 'रोमांच' पैदा करेगी सबसे दमदार बाइक, कीमत 18.40 लाख रुपए, जानिए फीचर्स