सम्बंधित जानकारी
- बिल्लियां में अनुमान से अधिक Corona संक्रमण के मामले, अध्ययन में हुआ खुलासा
- कोरोनावायरस Live Updates : पीएम मोदी की अपील, कोरोनावायरस को हल्के में न लें
- गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, Corona से सुनियोजित तरीके से लड़ रहा है देश...
- बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने Loan Moratorium 28 सितंबर तक बढ़ाया
- आखिर डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना को लेकर क्यों मानी यह बात?
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर कोरोनावायरस संक्रमित
मुंबई। शिवसेना नेता एवं मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर भी जांच में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाई गई हैं।
महापौर किशोरी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।
उन्होंने कहा कि मेरे घर के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। इस दौरान मेरे संपर्क में आए लोग भी सावधान रहें। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की बदौलत मैं जल्द ही मुंबई के लोगों के सेवा के लिए उपस्थित रहूंगी।
